दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शेष बचे विभिन्न कोटि के प्राध्यापकों को भी ग्रेड 10 से 11, 11 से 12 तथा 14 से 15 में नियमानुसार प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए महाविद्यालय निरीक्षक प्रो. अरुण कुमार सिंह के संयोजकत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में सदस्य के रूप में प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, प्रो. विजय कुमार यादव, प्रो. अशोक कुमार मेहता तथा प्रो. मुनेश्वर यादव शामिल हैं। कुलपति ने कहा कि नियम-परिनियम के अंतर्गत विज्ञापन निकालकर सुयोग्य शिक्षकों के आवेदनों के आधार पर प्रोन्नति प्रदान की जाएगी।कुलपति ने बताया कि ग्रेड 14 से 15 अर्थात प्रोफेसर से व...