नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अचार खत्म होने के बाद जार में काफी सारा तेल बच जाता है। आप इस बचे हुए तेल का क्या करते हैं? बहुत से लोग इसे फेंक देते हैं या यूं ही रखा रहने देते हैं। समझ ही नहीं आता कि इसे दोबारा इस्तेमाल में कैसे लाया जाए। अचार के तेल में काफी सारे मसाले पड़े होते इसलिए ये ज्यादा फ्लेवरफुल होता है। ऐसे में इसे वेस्ट करने से अच्छा है कि आप इसे कई तरह की डिशेज बनाने में इस्तेमाल करें। इससे खाने का टेस्ट और बढ़ जाता है। अगर आपके यहां भी अचार का बचा हुआ तेल रखा है तो इसे फेंकने की गलती ना करें। यहां हम आपके साथ इसे रीयूज करने के कुछ तरीके शेयर कर रहे हैं, जिससे आप खाने के टेस्ट को एन्हांस कर सकते हैं।अचार के बचे हुए तेल का कैसे इस्तेमाल करेंसब्जी या दाल में लगाएं स्वाद का तड़का अचार के बचे हुए तेल का इस्तेमाल सब्जी या दाल में तड़का...