फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- शमसाबाद। बेहटा बल्लू निवासी सूरज प्रताप ने एक दुकान से ट्रैक्टर ट्राली की मरम्मत के बाद बचा लोहा न देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस से शिकायत की है। बताया कि दो दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्राली की मरम्मत करायी थी। मिस्त्री को रुपये दिये गये थे। पचास किलो लोहा बच गया था जिसे लौटाने से मिस्त्री मुकर गया है। विरोध करने पर मिस्त्री ने धमकी दी। उसने लोहा वापस दिलाये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.