वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। एनडीआरएफ के बचावकर्मी की चुनौतीपूर्ण कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए बुधवार को चौकाघाट के सांस्कृतिक संकुल स्थित वाहिनी मुख्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बचाव कार्मिकों की पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करना, व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना, बेहतर तनाव प्रबंधन के उपायों को बताना तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना था। उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं मानवर्धन सोशल मीडिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ. संहिता चौधरी ने बचाव कार्मिकों से संवाद किया। उनकी समस्याओं और अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की। कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए मानसिक दृढ़ता, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी उपाय साझा किए...