बचाव करने गए युवक पर चाकू और बोतल से हमला
जौनपुर, मई 22 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गजराजगंज मोहल्ले में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में धुत एक युवक ने पहले चाकू से हमला किया और फिर टूटी हुई शराब की बोतल से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार गजराजगंज निवासी नितिन जायसवाल रात करीब नौ बजे अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान मोहल्ले के दो लोगों के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। आसपास के लोग मामला शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नितिन भी बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े, तभी मोहल्ले का ही अभिषेक पटेल शराब के नशे में वहां पहुंच गया। यह भी पढ़ें- चैनपुर बाजार में खूनी संघर्ष में तरबूज विक्रेता पर चाकू से हमला आरोप है कि अभिषेक ने अचानक चाकू से नितिन पर हमला कर दिया। हमले से अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.