आरा, अप्रैल 13 -- पीरो, संवाद सूत्र। बचरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार को गेहूं के खेत से सटे कूड़े के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। तेज धूप के बीच आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। खेतों में पककर तैयार खड़ी सूखी फसल को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो कुछ ही देर में आग खेतों तक पहुंच जाएगी। लेकिन, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गजब की तत्परता दिखाई। उन्होंने अपने स्तर पर तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और बिना समय गंवाए तत्काल इसकी सूचना स्थानीय दमकल विभाग को दी। यह भी पढ़ें- आग से 70 बीघे में गेहूं की खड़ी फसलें जलकर राख सूचना मिलते ही दमकल वाहन अपने कर्मियों के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए पानी की बौछार शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आग को खेतों तक ...