नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस जो किसी भी कॉम्प्लैक्स कैरेक्टर को पर्दे पर बखूबी निभा लेती थीं। जब पैदा हुई तो ऐस्ट्रोलॉजर ने मां को बताया कि पवित्र आत्मा का जन्म हुआ है। जीवन में एक मोड़ आया जब उन्हें मां से ही कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। बचपन में साधारण शक्ल-सूरत की वजह से लोग उनका मजाक उड़ा देते थे। 16 साल की उम्र में वह मिस इंडिया बनीं। उनके परिवार के कई लोग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। उनका बेटा, बहन, बहन की बेटियां...सबको आपने फिल्मों में देखा होगा। जानिए, उस एक्ट्रेस की जिंदगी के कुछ अनछुए किस्से।जब मां की सहेली ने कहा बदसूरत अगर आप गेस नहीं कर पाए तो बता दें कि हम नूतन की बात कर रहे हैं। पर्दे पर उनकी मुस्कान सबका दिल जीत लेती थी लेकिन उनके अंदर का दर्द सिर्फ करीबी ही जानते थे। एक बार देव आनंद भी इस बारे म...