कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लखनऊ के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर वापस अपने गांव लौट रहे मजदूर की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उसकी मौत से उसका भाई बेसुध हो गया। मृतक के भाई ने बताया कि बचपन में उसने अपने पिता को खो दिया था और अब उसके भाई की मौत से पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई है। किसी तरह उसका भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करता था। उसकी दो बहनों की शादी भी होनी है। अलीगढ़ जनपद के इगलास थानांतर्गत हैवतपुर गांव निवासी विष्णु (25) पुत्र भरत सिंह परिवार के भरणपोषण को लेकर लखनऊ के गंगागंज स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। गुरूवार की रात वह ठेकेदार अर्जुन के बेटे नगला किशोर गांव निवासी रितिक (16) के साथ वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह जीटी रोड हाइवे सलेमपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने ...