नालंदा, दिसम्बर 7 -- मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत जिले भर में रविवार को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। नालंदा जिले के कुल 106 परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग की नवसाक्षर महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चली।मध्य विद्यालय राणा बीघा में इस महापरीक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। यहां कुल 115 महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया। अधिकांश महिलाएं पहली बार परीक्षा कक्ष में बैठीं और पहली बार कलम पकड़ने का अनुभव उनके चेहरे पर खुशी के रूप में दिखाई दी। परीक्षा केंद्र पर आत्मविश्वास और उमंग का माहौल बना रहा। इस केंद्र पर देवरानी और जेठानी दोनों के एक साथ परीक्षा में शामिल होने की चर्चा पूरे दिन बनी रही। दोनों ने बताया कि बचपन में कई कारणों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.