बचपन प्ले स्कूल मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी जन्माष्टमी
कोडरमा, सितम्बर 4 -- बचपन प्ले स्कूल मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी जन्माष्टमी कोडरमा। असनाबाद स्थित बचपन प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय को श्री कृष्णलीला की झांकियों से सुंदर ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना एवं आरती से हुई। वही कृष्ण के जगन्नाथ रुप मे कक्षा एल.के.जी के निष्कर्ष सभी के आकर्षण का केंद्र था। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका पूनम सिंह ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्योहार बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षिका शिल्पी, रिचा, शिवानी, परी, अनामिका, रिया एवं रितू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: श्रीकृष्ण अर्जुन विश्व के महानतम गुरु शिष्य :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.