मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर क्रिसमस ट्री सजाया और प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया। शहर के माया मार्केट स्थित स्कूल में क्रिसमस डे का आयोजन स्कूल की निदेशिका श्रुति अग्रवाल एवं चेयरमैन डॉ. ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलू सिंह तथा शिक्षिकाओं पायल, अंज़ा एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेंटा क्लॉज़ रहे, जिन्होंने बच्चों को उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। आयोजन के माध्यम से बच्चों को प्रेम,...