बचपन डे केयर की नई बिल्डिंग का शुभारंभ
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व डॉ. विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को नील कोठी अचलापुर वार्ड में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से संचालित "बचपन डे केयर" की नई बिल्डिंग का फीता काटकर शुभारंभ किया। नई बिल्डिंग के शुरू होने से दिव्यांग बच्चों को अब अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समावेशी वातावरण में शिक्षा व प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। अब तक "बचपन डे केयर" खलवा मोहल्ले में संचालित हो रहा था, जहां सीमित स्थान होने के कारण बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए केंद्र को समाज कल्याण विभाग की रिक्त बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है। नई बिल्डिंग में बच्चों के लिए पर्याप्त स्थान, बेहतर शिक्षण वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.