जबलपुर, अप्रैल 8 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिहोरा रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिहोरा स्टेशन पर एक शातिर चोर ने रीवा-इतवारी ट्रेन में एक महिला का पर्स चुराया और पकड़े जाने के डर से रेलवे ट्रैक के पास एक तालाब में छलांग लगा दी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान उसके पीछे-पीछे तालाब पर पहुंचे तो वह कहीं नजर नहीं आया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कमल की खोखली डंडी के सहारे पानी के अंदर पांच घंटे तक सांस लेता रहा। अंत में गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।महिला का पर्स छीनकर हुआ था फरार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 6 अप्रैल की सुबह जबलपुर मंडल के सिहोरा रेलवे स्टेशन पर हुई। बताया जाता है कि सुबह करीब 4.50 बजे ड्यूटी पर मौजूद RPF जवानों ने ट्रेन नंबर 11753 से उतरे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.