बचने के लिए गोली लगने के बाद भी भागते रहे राजकुमार, कातिलों ने कसाई की तरह ली जान
वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 17 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार की सुबह टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के नेता राजकुमार चौहान (उम्र 40 वर्ष) की बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले गोली मारी और फिर चाकू से वार कर जान ली। यह सनसनीखेज वारदात उनके घर से करीब 400 मीटर दूर खाली मैदान में सुबह साढ़े पांच बजे हुई। गोली लगने के बाद भी वह करीब 100 मीटर तक आबादी की ओर भागे, लेकिन आगे जाकर गिर पड़े। इस बीच बदमाशों ने पीछा कर दोबारा गोली मारी और चाकू से चेहरे और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले चौहान समाज के नेता की हत्या प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौत की पुष्टि होने के बाद ही हमलावर मौके से फरार हुए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.