सुल्तानपुर, फरवरी 3 -- कुड़वार, संवाददाता। जिला पंचायत द्वारा निर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह ने किया। सड़क के उद्घाटन के साथ ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। विकास खण्ड कुड़वार के वचनपुर गांव में पंचायत राज्य वित्त योजना के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा लगभग छह लाख रुपये की लागत से पक्की सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क पक्की सड़क से गांव में रवीन्द्र कोरी के घर तक बनाई गई है, जिससे आवागमन सुगम हो गया है। पहले कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क बनने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह को संब...