प्रयागराज, जून 11 -- (लाइव टीम के ध्यानार्थ::::::कृपया पेपर चेक कर लें, यह खबर लगी हो तो ही वेब पर लगाएं।) शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं -राजकीय और एडेड कॉलेजों की समस्या का करेंगे समाधान -यूपी बोर्ड में हुई बैठक, स्कूलों को जल्द भेजेंगे कार्ययोजना -ओपन स्कूलिंग या ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर बोर्ड गंभीर -लंबे समय से शिक्षकों की भर्ती न होने से बनी हुई है कमी प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सालों से शिक्षकों की भर्ती न होने के कारण 2635 राजकीय और 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। तमाम स्कूलों में गणित, विज्ञान, कंप्यूटर और वाणिज्य आदि विषयों में पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। राजकीय माध्यमिक विद्...