मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डाक विभाग के उत्तरी डाक परिमंडल के कर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन कर देशभर में अपने कार्यों से प्रशंसा बटोरी है। डाक बचत सेवा में देशभर में पहले स्थान पर काबिज होने के बाद अब डाक वितरण सहित अन्य सेवाओं को बेहतर करने का लक्ष्य है। जल्द ही आधुनिक तकनीकों का सहारा लेकर इसको भी हासिल किया जाएगा। ये बातें उत्तरी डाक परिमंडल, मुजफ्फरपुर के पीएमजी पवन कुमार सिंह ने रविवार को रामदयालुनगर स्थित एक होटल में आयोजित डाक विभाग के 'सेवा से समृद्धि' कार्यक्रम में कही।कार्यक्रम का आयोजन उन डाककर्मियों को सम्मानित करने के लिए हुआ था, जिन्होंने डाक बचत सेवा उत्कृष्टता प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस दौरान 467 डाक कर्मियों को मुख्य अतिथि और बिहार सर्किल के निदेशक (डाक सेवाएं, मुख्यालय) पवन कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.