मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। स्थानीय उपडाकघर के सभागार में शुक्रवार को रक्सौल उपडाकघर अंतर्गत सभी शाखा डाकघरों (बीओ) के बीपीएम एवं एबीपीएम के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मोतिहारी डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। डाक अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रक्सौल उपडाकघर अंतर्गत संचालित दस बीओ के प्रत्येक बीपीएम को प्रतिमाह कम से कम 50 तथा एबीपीएम को 25 नए बचत खाते खोलने होंगे। उन्होंने पीएलआई एवं आरपीएलआई ड्राइव को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। डॉ. आदित्य ने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.