बचत का उपदेश देकर नाकामियों का बोझ जनता पर, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला
नई दिल्ली, मई 19 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। खरगे ने कहाकि बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य प्रगति पर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि की गई। एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इस वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 98.64 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत अब 90.67 रुपए प्रति लीटर के मुकाबले 91.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है। एक्स पर लिखी पोस्टखरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि दाम बढ़े चार ही दिन हुए कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर बढ़ा दिए। पूरी भूमिका बनाकर, बचत का उपदेश देकर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.