वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल-डिस्कॉम के सिविल विभाग के अभियंताओं की ओर से 60 लाख रुपये टेंडर के आवंटन में मनमानी एक और मामला सामने आया है। मेसर्स गणेश इलेक्ट्रिकल के प्रोपराइटर शिताशु ओझा ने पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी और सिविल विभाग के मुख्य अभियंता से शिकायत की है। एमडी और मुख्य अभियंता को भेजे गए शिकायत पत्र में बताया गया कि 33 केवी उपकेंद्र महकनी (प्रतापगढ़, प्रयागराज) में उपकेंद्र निर्माण के लिए सिविल वर्क का 60 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। इसमें उनकी फर्म के अलावा मेसर्स मोहन कंस्ट्रक्शन समेत कई अन्य फर्मों ने भाग लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल विभाग के अफसरों ने मेसर्स मोहन कंस्ट्रक्शन को गलत तरीके से टेंडर का आवंटन कर दिया। यह फर्म पार्टनरशिप वाली है जिसका रजिस्ट्रेशन सितंबर, 2025 में हुआ। पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.