वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भेलूपुर स्थित अपने बिजली विभाग के कार्यालय की इकलौती लिफ्ट 10 दिन से 'बीमार' है। उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इसका खामियाजा उन बुजुर्ग और दिव्यांग उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है जो जरूरी काम से यहां आते हैं। सीढ़ी चढ़कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तक पहुंचने में उनकी 'हफरी' छूट जाती है। कई बार तो वे थककर सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं। अधिकारी-कर्मचारी सारा वाकया रोज देखते भी हैं। बावजूद इसके वे आंख फेरकर चले जाते हैं। सिविल विभाग के अधिकारियों को कई बार लिफ्ट खराब होने की जानकारी दी गई। भेलूपुर में जल संस्थान के सामने बिजली विभाग का कार्यालय है। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित चार मंजिले भवन में चार अधिशासी अभियंता और विजिलेंस के दो प्रभारी निरीक्षक बैठत...