हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता, व्यापारी और किसान 31 दिसंबर बुधवार को रेलवे स्टेशन बघौली पर किसान महापंचायत करेंगे। किसान यूनियन के लखनऊ मण्डल अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना काल से पूर्व बघौली रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता था। इससे आम यात्रियों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलती थी। वर्तमान समय में केवल शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन ही रुक रही है। क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक का कहना है कि जनवरी 2023 से अब तक हर महीने की अंतिम तिथि को किसान महापंचायत कर मांग पत्र सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.