हरदोई, जुलाई 3 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दूध डेयरी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार और रेलवे फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गए। थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि तेरवा गांव निवासी दिलशार गुरुवार रात करीब 11 बजे बघौली बाजार स्थित अपनी दूध डेयरी बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रेलवे फाटक बंद होने के कारण वह क्रॉसिंग पर रुके थे। उनके पास एक कार भी खड़ी थी, जिसमें कई लोग सवार थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक और कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिलशार बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार कई लोग घायल हो गए, जिन्...