हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। बघौली क्षेत्र में इन दिनों डीजल व पेट्रोल की किल्लत से आमजन और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बघौली चौराहा और आसपास स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध न होने से लोग मायूस लौट रहे हैं। पटकुइयां गांव निवासी किसान दीपू ने बताया कि खेतों पर चल रहे काम के बीच डीजल न मिलने से बड़ी दिक्कत हो रही है। मजबूरी में उन्हें पिपिया लेकर हरदोई तक जाना पड़ रहा है। इससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। चर्चा है कि कुछ अपने खास चिन्हित लोगों को पेट्रोल पम्प वाले तेल दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के पंप हुए ड्राई, वाहन चालक हलकान यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि कई दिनों से बनी हुई है। डीजल न मिलने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.