हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। बघौली-प्रताप नगर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में साइकिल सवार दो दास्तों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसकी चपेट में साइकिल सवार आ गए थे। ककरहिया बघौली निवासी 20 वर्षीय पुष्पेंद्र और 19 वर्षीय कन्हैयालाल दोनों दोस्त थे, जो दूध बेचने का कारोबार करते थे। बताया गया दोनों युवक साइकिल से निजी काम से बघौली गए थे। वहां से लौट रहे थे, तभी दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों युवक आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कछौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र 20 वर्ष निवासी ककरहिया बघौली को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कन्हैयालाल 19 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर ...