हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। पुलिस चौकी चौराहा के बेहद करीब से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रांवबहादुर गांव निवासी बयौरापुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा सोमेंद्र गुप्ता बघौली चौराहे पर गुप्ता मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान करता है। शुक्रवार की शाम उसने बाइक ओवरब्रिज के नीचे खड़ी की थी। शाम करीब 6:50 बजे चोर बाइक चोरी कर फरार हो गए। घटना की मौखिक जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने केवल खोजबीन करने की सलाह दी है। फिलहाल बाइक की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...