बघौली क्षेत्र में आठ घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल
संतकबीरनगर, जून 25 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बगहिया फीडर से आपूर्ति होने वाली विद्युत सेवा बुधवार को करीब आठ घंटे तक बाधित रहने से बघौली कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से शुरू हुई बिजली कटौती देर शाम तक जारी रहने के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। बिजली न रहने से काम काज प्रभावित रहे।
बिजली कटौती का प्रभाव बिजली न रहने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद रहे, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की व्यवस्था विद्युत चालित मोटरों पर निर्भर है। व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई छोटे कारोबार प्रभावित रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.