सहरसा, दिसम्बर 20 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी नदी से कटाव से बचाव के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कार्ययोजना बनाई गई है। चंद्रायण डिविजन तहत जिले के महिषी प्रखण्ड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर स्थित बघौड़ गांव एवं नवहट्टा प्रखण्ड के रसलपुर गांव में ग्राम सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा। वहीं पुर्वी कोसी तटबंध के कई स्पर के बचाव के लिए भी कार्य किया जाएगा। चार विभिन्न कार्यों पर लगभग 2 करोड़ 60 लाख से अधिक राशि खर्च की जाएगी। तटबंध के अंदर पिछले बाढ़ के दौरान काफी कटाव शुरू हो गया। कटाव से कई एकड़ खेती योग्य जमीन नदी में समा गई। वहीं अब स्कूल और लोगों के घर पर भी कटाव का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि द्वारा कटाव से बचाव की मांग की जाती रही। जिसके बाद जल संसाधन विभाग द्वारा कार्य योजना बनाते टेंडर निकाला गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.