बघौचघाट मोड़ से भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली तक बनेगा फोरलेन
कुशीनगर, अगस्त 25 -- कुशीनगर। धर्मार्थ योजना के तहत फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग के बघौचघाट मोड़ से भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली तक जाने वाले करीब 1.4 किमी मार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन को प्रस्ताव और पत्र भेजे जाने के बाद अब स्वीकृति का इंतजार है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।फाजिलनगर का पावानगर क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मान्यता के अनुसार भगवान महावीर स्वामी के महापरिनिर्वाण स्थल के रूप में इसकी विशेष पहचान है। वहीं, यह क्षेत्र भगवान बुद्ध के जीवन के अंतिम दिनों से भी जुड़ा हुआ है। भगवान बुद्ध ने अपने अंतिम समय में यहां अपने शिष्य चूंद के यहां अंतिम बार भोजन किया था। इसी कारण बौद्ध धर्मावलंबियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.