देवरिया, मार्च 12 -- बंजरिया बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। उमराह करने गए बघौचघाट के एक युवक की सऊदी अरब में बुधवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी जारकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने युवक के शव को लाने की मांग की है।बघौचघाट थाना क्षेत्र के मेहांहरंगपुर गांव निवासी मोहम्मद शाद सिद्दीकी (26) पुत्र इरशाद सिद्दीकी तीन तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। 19 फरवरी को वह उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे। परिजनों की मानें तो बुधवार की सुबह उमराह के दौरान मोहम्मद शाही सिद्दीकी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां कौशर बानो, पिता इरशाद सिद्दीकी सहित परिजन रोने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...