महाराजगंज, दिसम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी बघेला नाले से बीते 24 दिसंबर को एक सूटकेस में मिली महिला की लाश की पहचान हो गई है। हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवाया था। सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी डाली निवासी एक शख्स ने मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की है। पुलिस ने पहचान करने वाले शख्स को शव सुपुर्द कर दिया है, जिसने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक महिला के पिता ने 10 दिन पूर्व कस्बे के खनुआ चौराहे से बेटी के गायब होने की सूचना नौतनवा थाने में दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि 12 वर्ष पूर्व बेटी का विवाह सिद्धार्थ नगर जनपद में किया था। पति-पत्नी के बीच आए दिन आपसी विवाद हो रहे थे। इसको लेकर आपसी सुलह समझौते के तहत उसकी बेटी अपनी एक बेटी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.