बघुआमऊ में आम के पेड़ों पर चला आरा, मामला दर्ज
हरदोई, जून 8 -- कछौना। हरे भरे आम के पेड़ों पर लकडकट्टों ने आरा चला दिया। पेड़ कटान की सूचना पर वन विभाग समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर काटी गई लकड़ी को कब्जे में लेते हुए आधा दर्जन लकडकट्टों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। ग्राम बघुआमऊ निवासी राजू चौरसिया ने अपने बाग में खड़े हरे भरे आम के 10 पेड़ों का सौदा खजोहना निवासी सफवान पुत्र इंतजार के हाथों कर दिया था। इसके बाद आरा लेकर पहुंचे लकडकट्टों ने पांच आम के पेड़ों को कुछ ही देर में उजाड़ दिया। इस अवैध कटान की भनक लगने के बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर दीपेंद्र राय व स्थानीय कोतवाली के एसआई रामचन्द्र शर्मा ने अवैध कटान को बन्द करवाते हुए काटे गए पांच पेड़ो की लकड़ी को कब्जे में ले लिया। इसमें बाग मालिक राजू चौरसिया व सफवान समेत बनियन खेड़ा कासिमपुर के निवासी टीटू, राजकुमार, पालू, सुनील आदि के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.