गुमला, मार्च 28 -- पालकोट, प्रतिनिधि। प्रखंड के बघिमा स्थित देवायन नारो टोली में दो दिनी आध्यात्मिक कार्यशाला,योग प्रशिक्षण और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शुरू हुआ है। यह शिविर 28 और 29 मार्च को रोज सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। शिविर में आचार्य लीलामयानंद औधूत मुख्य प्रशिक्षक के रूप में लोगों को योग और ध्यान का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं आचार्य मुक्तेश्वरानंद औधूत और आचार्य दिव्याप्राणानंद औधूत द्वारा आध्यात्मिक जीवनशैली और स्वस्थ रहने के तरीके बताए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार शिविर के दूसरे दिन 29 मार्च को अपराहन तीन बजे से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें डॉक्टर करुणानाथ शाहदेव, डॉ. अंशुमन देव, डॉ. तपसी शाहदेव, डॉ. आनंद रंजन देव और डॉ. नम्रता आनंद शाहदेव मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर परामर्श देंगे। कार्यक्रम में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.