सोनभद्र, मई 24 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बघाडू वन क्षेत्र में इन दिनों जंगलों में भीषण आग धधक रही है। आग की चपेट में आने से बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद वन विभाग अब तक आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बघाडू वन क्षेत्र के बड़े हिस्से में आग फैल चुकी है और दूर-दूर तक धुएं के गुबार देखे जा सकते हैं। सूखी झाड़ियों और तेज हवाओं के कारण आग लगातार नए क्षेत्रों में फैलती जा रही है। यह भी पढ़ें- बल्दियाखान के समीप जंगल में लगी भीषण आग जंगलों में जगह-जगह धधकती आग से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह आसपास के रिहायशी इ...