प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। बघाड़ा जैसी घनी बस्ती। जहां जिस ओर नजर जाए, वहां मकान और दुकान दिखाई देती हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि यहां पर कृषि योग्य भूमि है। किसानों के 156 गाटे यहां पर मौजूद हैं। इसकी जानकारी तब हुई जब किसान रजिस्ट्री के लिए दस्तावेजों को निकाला गया। इस वक्त जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री का काम तेजी के साथ चल रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष रजिस्ट्री को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बघाड़ा क्षेत्र में जब जमीन के दस्तावेज देखे गए तो 156 गाटे ऐसे मिले जिन्हें जमींदारी उन्मूलन कानून के तहत रखा गया था। यह कृषि योग्य भूमि पाई गई। समय के साथ यह आवासीय गाटे में दर्ज हो गया और यहां पर खेती होना बंद हो गई। बड़ी बात यह है कि इसमें प्रमुख जमीन बघाड़ा के बीचोंबीच का हिस्सा है। यानी जहां पर रेलवे का अंडरपास बना है, उसके आसपास और ऐनी बेस...