वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बघवा नाला (जैतपुरा) के कुंती विहार कॉलोनी में खाली प्लॉट में गुरुवार को आग से 25 झुग्गियां राख हो गईं। उसमें रखे गृहस्थी के सामान, रिक्शा ट्राली, साइकिल सबकुछ नष्ट हो गया। इस दौरान वहां दो छोटा गैस सिलेंडर भी फट गया। अफरातफरी के बीच मोहल्ले वालों बाल्टी-डिब्बे से पानी डालकर आग बुझाई। करीब 80 फीसदी आग बुझने के बाद अग्निमशन टीम पहुंची। तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। कुंती विहार कॉलोनी में खाली में कूड़ा-कचरा बीनने वाले प. बंगाल के 25 परिवार झुग्गी लगाकर रहते थे। गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे अचानक आग लग गई और मिनटों में सभी झुग्गियां चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- प्लाईवुड व बोरी गोदाम में लगी भीषण आग, लोडर भी जला वहां रहने वाले परिवार बच्चों के साथ भाग निकले। आग फैलते देख मोहल्ले के 20-25...