बघरी समिति पर 500 किसानों को वितरित हुई यूरिया खाद
गाजीपुर, अगस्त 11 -- जमानियां। धान और अन्य प्रमुख फसलों की बुवाई के समय यूरिया खाद की मांग बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ब्लॉक परिसर स्थित बघरी समिति पर खाद लेने के लिए क्षेत्रीय किसानों की लंबी कतारें लगीं। किसान अपनी बारी सुरक्षित रखने के लिए कतार में चप्पल तक रखकर इंतजार करते दिखाई दिए। समिति पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध होने से किसानों को राहत मिली। समिति के सचिव संदीप कुशवाहा ने बताया कि जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया और वितरण के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई। उन्होंने बताया कि बुवाई एवं फसल के मुख्य सीजन को देखते हुए मांग के अनुरूप खाद का वितरण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: किसानों में वितरित किया यूरिया समिति पर करीब 500 किसानों को यूरिया खाद वितरित की गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.