मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर। कस्बा बघरा स्थित ऐतिहासिक दरगाह-ए-आलिया बाबुल हिकमत में शिया समुदाय द्वारा ईद-ए-ग़दीर का जश्न उत्साह से मनाया। मान्यता के अनुसार, इसी मुबारक दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.) ने हजरत अली (अ.स.) को अपना उत्तराधिकारी व पहला खलीफा घोषित किया था। इस खुशी में अकीदतमंदों ने नए लिबास पहने और मिठाई बांटीं। जश्न-ए-गदीर के इस मौके पर आयोजित महफिल में देश के मशहूर मौलानाओं और शायरों ने शिरकत की। मौलाना शमशाद अहमद गोपालपुरी, मौलाना नजर अब्बास जाफ़री, मौलाना जिया अब्बास नकवी, मौलाना इब्ने हसन नकवी और शायर कौसर केरनवी आदि ने हज़रत अली की शान में कसीदे और बेहतरीन शेरो-शायरी पेश की।दरगाह यह भी पढ़ें- ईद-ए-गदीर पर जुलूस निकाल मनाया मौला अली की ताजपोशी का जश्न कमेटी के सदर सरताज हुसैन और महासचिव आस मोहम्मद ने सभी मेह...