पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी विधानसभा क्षेत्र के पांकी प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के बघमरी व अनगाड़ा तथा सकलदीपा पंचायत के होईयो गांव में तीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के निर्देश पर उनके जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक जिला प्रतिनिधि ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता लगातार प्रयासरत हैं। सड़क, विद्यालय भवन, बिजली, पानी या आंगनबाड़ी आदि की समस्याओं को दूर कर रहे हैं। मौके पर प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, प्रखंड नीलांबर-पीतांबरपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, पांकी प्रखंड भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.