पलामू, दिसम्बर 28 -- विश्रामपुर। विश्रामपुर प्रखंड के बघमनवा पंचायत में रविवार को सरकार की ओर से मिले कंबल जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया गया। जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण बीडीओ राजीव कुमार सिंह, मुखिया मंजू देवी व सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मुखिया मंजू देवी ने बताया कि जरूरतमंदों को चिह्नित कर उनके घर जाकर कंबल दिया जा रहा है। उनका प्रयास है कि हर जरूरतमंद को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.