देवघर, जून 25 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के बघनाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बाल तस्करी के खिलाफ पंचायत स्तरीय जागरूकता बैठक आयोजित की गई। स्वयंसेवी संस्था आश्रय मधुपुर द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से आयोजित बैठक में ग्रामीणों को बाल तस्करी की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आश्रय की सचिव दीपा कुमारी ने कहा कि बाल तस्करी बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। आर्थिक लालच, झूठे रोजगार का प्रलोभन और अन्य बहानों से बच्चों को तस्करी का शिकार बनाया जाता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि किसी बच्चे के साथ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या कोई व्यक्ति बच्चों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने का प्रयास करे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन, पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। यह भी प...