कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म महोत्सव गुरुवार को हर्षोंल्लास के साथ मनाया। बग्घी पर नवनिर्मित बालक आदिनाथ प्रभु की पाषाण प्रतिमा ममता देवी और राजीव जैन अपनी गोद में लेकर पहुंचे। उनके प्रवेश करते ही हॉल जयकारों से गूंज उठा। आनन्द भयो की कंठ प्रिय ध्वनि ने माहौल को भक्तिमय मना दिया। अनेक सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। सिविल लाइंस स्थित डॉ. रागेंद्र स्वरूप हॉल में जब भगवान पहुंचे तो उसमें इंद्र-इंद्राणी के रूप में नलिम गंगवाल और पवन जैन शोभायात्रा में शामिल थे। समारोह में इस मनोहारी दृश्य को देखकर लोग प्रसन्न हो गए। इसके बाद धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गई जिसे लेकर लोग उत्साहित दिखे।पंडित मुकेश शास्त्री प्रतिष्ठाचार्य गुरुग्राम के निर्देशन और संगीतकार केशव देव (भोपाल) के गायन वादन के बीच सर्व प...