अमरोहा, मई 10 -- बग्गी के पहियों पर वेल्डिंग कराते समय बिजली करंट आने से दो घोड़ियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गांव का युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मची रही। निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी दीपक पुत्र बदलू शादी विवाह में बग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार देर शाम दीपक गांव में स्थित वेल्डिंग की दुकान पर बग्गी के पहियों पर वेल्डिंग करा रहा था। पिछले दो पहियों पर वेल्डिंग कराने के बाद जैसे ही वेल्डिंग कारीगर ने बग्गी के अगले पहियों पर अर्थिंग लगाया तो अचानक हाई टेंशन विद्युत करंट बग्गी में दौड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- वेल्डिंग करते समय बग्गी में करंट उतरने से दो घोड़ियों की मौके पर मौत, युवक घायल करंट दोड़ते ही बग्गी में जुड़ी दोनों घो...