सीवान, फरवरी 11 -- दारौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के बगौरा गांव मे मंगलवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को ले एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जदयू के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने की, बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की। इसको भव्य रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक मे भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकालने को ले कर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते पूजा पंडाल, भंडारा व जल आपूर्ति और सुरक्षा की रूप रेखा तय की गई। बैठक में मुखिया प्रतनिधि वीरबहादुर यादव, मिथिलेश कुमार, हीरालाल प्रसाद, प्रताप पटेल, अभय पटेल, मुकेश यादव, राजेश यादव, गौतम यादव, नंदलाल सिंह पटेल, कई गणयमान लोग उपस्थित थे। सभी ने महाशिवरात्रि महोत्सव सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिये औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.