बगौरा के डिग्री कॉलेज में प्रिया बनीं कॉलेज की पहली छात्रा
सीवान, जून 25 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा जगत में बुधवार का दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, बगौरा के परिसर में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में बुधवार को विधिवत रूप से पहला नामांकन दर्ज किया गया। कॉलेज में पहला दाखिला हिंदी ऑनर्स विषय में डुमरी गांव की रहने वाली संजय साह की पुत्री प्रिया कुमारी का हुआ। इस पहले नामांकन के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है।
महत्वपूर्ण लोग प्राचार्य ने खुद स्वीकार किया नामांकन पत्र इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जमालुद्दीन और लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बगौरा के प्राचार्य प्रवीण कुमार तिवारी, जिनकी मौजूदगी में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.