गिरडीह, मार्च 25 -- खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध ने जिले के बगोदर इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस युद्ध से वैसे परिवार के लोग चिंतित हैं जिनके सदस्य खाड़ी देशों में रह रहे हैं और युद्ध के बीच वहां फंसे हुए हैं। बतला दें कि जिले के सबसे ज्यादा बगोदर प्रखंड से ही लोग खाड़ी देशों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। बता दें कि इलाके के हजारों प्रवासी मजदूर खाड़ी देशों में पलायन कर ट्रांसमिशन लेन, कुकिंग, ड्राइव आदि के क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। इस बीच खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध में वे मजदूर वहां फंसे हुए हैं। इससे यहां रह रहे उनके परिजनों में उदासी का माहौल है और युद्ध समाप्त होने एवं सदस्यों की घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। यहां याद दिलाना जरूरी है कि इसके पूर्व जब कोरोना वायरस का संक्रमण फैला था उस समय भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति उत्पन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.