गिरडीह, मई 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर-विष्णुगढ़ मेन रोड अंतर्गत अलपीटो में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बगोदर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो निवासी संतोष कुमार, प्रवीण कुमार और दोंदलो निवासी दिलेश्वर महतो शामिल हैं। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारण कुछ देर तक इस रोड पर वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। फोटो 28 जीआरडी 81 घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की जुटी भीड़।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...