गिरडीह, मई 4 -- बगोदर। बगोदर वन प्रक्षेत्र के वन्य प्राणियों का जीवन खतरे में है। शिकारी उनके प्राणों के दुश्मन बन बैठे हैं। शनिवार को तीर मारकर हिरण के शिकार की घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी शिकारियों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। वन्य प्राणियों के शिकार के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, मगर न वन विभाग और न ही प्रशासनिक अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं। नतीजा शिकारियों के हौसले बुलंद हैं। शिकारी कभी छर्रा बंदूक लेकर जंगल में घूमते नजर आते हैं तो कभी जंगली सुअर के शिकार के लिए जंगल-खेत में विस्फोटक पदार्थ लगाकर छोड़ देते हैं। बगोदर वन क्षेत्र में घायल हिरण मिलना, हिरण की मौत, लकड़बग्घे का मरना, पक्षियों को मार गिराना ये सभी उजागर मामले वन्य प्राणियों पर मंडराते खतरे के उदाहरण हैं। यह भी पढ़ें- बगोदर वन प्रक्षेत्र में वन्य प्राणियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.