बगोदर में 3 लाख का शौचालय पड़ा है बेकार
गिरडीह, जून 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। 'एक कदम स्वच्छता की ओर' सार्वजनिक शौचालय की दीवार पर लिखा यह स्लोगन यहां कोरा मजाक बनकर रह गया है। बगोदर के सुदूरवर्ती पंचायत चौधरीबांध में करीब 3 लाख रुपए की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय सालों से बंद पड़ा है। न पानी, न सफाई और न ही जाने का रास्ता।
सामुदायिक शौचालय की स्थिति चौधरीबांध पंचायत में करीब 5 साल पहले बना यह सामुदायिक शौचालय आज बेकार साबित हो रहा है। शौचालय के चारों तरफ घनी झाड़ियां और झंखाड़ उग आए हैं। जाने के लिए कोई रास्ता तक नहीं बचा है। स्थानीय लोग कहते हैं कि पहली समस्या ये नहीं कि पानी है या नहीं। सवाल ये है कि शौचालय तक पहुंचेंगे कैसे। झाड़-झंखाड़ खुद गवाही दे रहा है कि इस शौचालय का इस्तेमाल सालों से हुआ ही नहीं क्योंकि झाड़ियां एक दिन में नहीं उगती। साफ है कि निर्माण के बाद से ही यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.