बगोदर में हादसा: कुएं में गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
गिरडीह, मई 14 -- बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत अंतर्गत जमुआरी गांव में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। 50 वर्षीय भुनेश्वर ठाकुर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भुनेश्वर रात में हाथ-पैर धोने के लिए कुएं पर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गए। आवाज सुनकर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला मगर तब तक देर हो गई थी और उसकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि वह पेशे से राज मिस्त्री का काम करता था। काम कर के घर आया था और रोज की तरह हाथ-पैर धोने के लिए कुआं गया था कि पैर फिसलने से वह कुआं में गिर गया।
परिवार की स्थिति घटना के बाद मृतक की पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पांच बच्चियों के पिता की मौत से मां कुंती देवी इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित थी कि अब बच्चियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.